2020/10/23

पटना में पड़ा इनकम टैक्स का छापा, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़ी गाडी से निकले 8.50 लाख कैश

BIHAR-PATNA-गुरुवार को गया जिले से कांग्रेस के एक प्रत्याशी के लिए कथित तौर पर सदाकत आश्रम से पैसे लेने आए तीन लोगों को फ्लाइंग स्क्वायड ने 8.5 लाख रुपये समेत पकड़ लिया। सूचना पर इनकम टैक्स की टीम भी सदाकत आश्रम पहुंच गई। आयकर ने सदाकत आश्रम में नोटिस चस्पा कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

इधर, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी आश्रम पहुंच गए। बिहार चुनाव में यह पहला मौका है जब किसी प्रत्याशी को पैसे दिए जाने के मामले में किसी राजनीतिक दल के मुख्यालय में फ्लाइंग स्क्वाड और इनकम टैक्स की टीम पहुंची हो।

सूत्रों के अनुसार फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि सदाकत आश्रम के पास कुछ लोग लाखों रुपए लेकर जा रहे हैं। आयकर विभाग ने पार्टी से बैंक का विवरण भी मांगा है। इधर, गोहिल का कहना है कि पार्टी के पास पाई-पाई का हिसाब है।