थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिरौली में गोलू जायसवाल और धर्मा साह के घर मे छापेमारी की गई।
जिसमें धर्मा के घर से विदेशी शराब बरामद की गई लेकिन वह भागने में सफल रहा। वहीं गोलू जायसवाल के घर से और उसके बताये निशानदेही पर पीछे खेत से विदेशी शराब बरामद हुई और उसे गिरफ्तार किया गया।
कुल मिलाकर 80 बोतल में 45 लीटर 450 एम एल विदेशी शराब मिली है। वही गिरफ्तार गोलू जायसवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।