2020/10/17

बड़ी खबर-दर्दनाक सड़क हादसा बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, 8 की मौत और 32 की हालत नाजुक

DESK-उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हुआ है। पीलीभीत के पुरानपुर इलाके में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग घायल हो चुके हैं। इस बात की जानकारी पीलीभीत के एसपी ने दी है। 

यह बस पूरनपुर खुटार हाईवे पर लखनऊ के केसरबाग डिपो की  थी, जिसकी  टक्कर पिकअप से हो गई और यह हादसा हो गया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर दस लोगों को रेफर किया गया है।

हादसा शनिवार सुबह तीन बजे पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ। लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस सवारियां लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में सेहरामऊ उत्तरी के समीप बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 हादसे के बाद बस और पिकअप में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई।हादसे की सूचना पर एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी।

 एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ बैठे यात्रियों के मुताबिक मृतक लखनऊ के बताए जा रहे हैं