2020/10/08

36 वर्षीय दलित MLA ने 19 साल की ब्राह्मण लड़की से रचाई शादी,एमएलए ने उनकी बेटी को 15 साल की उम्र में ही फंसा लिया था

DESK-तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK के Dalit MLA A. Prabhu ने अपनी 19 साल की ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर ली. लेकिन इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लड़की के पुजारी पिता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक लिया. पुजारी ने आरोप लगाया कि दलित एमएलए ने उनकी बेटी को चार साल से फंसा रखा है, जब वो नाबालिग थी.


क्या है पूरा मामला?
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सोमवार को KallaKurichi विधानसभा क्षेत्र से एआईएडीएमके के विधायक ए प्रभु ने अपने आवास पर प्रेमिका के साथ शादी कर ली. इस शादी का विरोध प्रेमिका के पिता ने किया. 

लड़की के पिता एक मंदिर में पुजारी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एमएलए ने उनकी बेटी को 15 साल की उम्र में ही फंसा लिया था. दोनों के बीच 17 साल की उम्र का फासला है, लेकिन उसने उनकी बेटी से शादी कर ली

लड़की के पिता ने कहा कि आज जो लड़का (ए. प्रभु) एमएलए बना है, वो उनके ही घर पर रहकर बड़ा हुआ है. उसे परिवार ने बेटे की तरह माना, लेकिन उसने हमारे परिवार को धोखा दिया. लड़की के पिता ने कहा कि एमएलए ने उनकी बेटी को पिछले चार साल से प्रेमजाल में फंसाया हुआ है. जब वो नाबालिग थी. उन्होंने कहा कि एमएलए को उन्होंने बेटे की तरह बड़ा किया, लेकिन उसने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया.


एमएलए ए प्रभु ने पत्नी सौंदर्या के साथ वीडियो जारी कर पूरे मामले पर सफाई दी. प्रभु ने कहा कि उनका रिश्ता 4 माह पुराना है और अब उन्होंने शादी कर ली है. एमएलए ने दावा किया कि उसने लड़की के परिवार से शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को विधायक ने चार साल से फंसाया हुआ था, जब वो नाबालिग थी. लेकिन विधायक ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ 4 माह से है और लड़की बालिग है. इसलिए शादी में कोई दिक्कत नहीं है.