इसके अलावा भारतीय सबलोग पार्टी से सुबोध कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एस) से अरुण कुमार राय और निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर कुमार राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से सपाक्स पार्टी के अमित कुमार झा ने नामांकन पत्र भरा।
रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। जबकि लोकतांत्रिक जनता दल के विक्रम रजक एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रवण कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं हसनपुर विधानसभा से जन अधिकार पार्टी से अर्जुन प्रसाद यादव ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के माकपा प्रत्याशी अजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया। भारतीय महासंघ पार्टी से अरुण कुमार राय एवं स्वतंत्र प्रतयाशी के रुप में नवीन कुमार ने भी पर्चा दाखिल किया।
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता, रालोसपा प्रत्याशी के रुप में प्रशांत कुमार पंकज, राष्ट्रीय जन जन जन पार्टी से वैधनाथ चौधरी, जनतांत्रित लोकहित पार्टी से मो. कलाम ने भी अपना पर्चा दाखिल किया।
समस्तीपुर, मोरवा, वारिसनगर और कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अब तक किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
उजियारपुर के निवर्तमान विधायक सह राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता साइकिल से नामांकन करने के लिए पहुंचे। यह लोगों में दिनभर चर्चा का विषय रहा। विधायक ने कहा कि दलसिंहसराय शहर का सबसे बड़ा मुद्दा 32 नम्बर पर रेलवे गुमती है। जिस पर आज तक रेल ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है।
जब वे सरकार में थे तो सरकार से ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भेजवाने का काम किया। लेकिन कई बार वादा करने वाले आज तक ओवरब्रिज का निर्माण नही करा सके। इसलिए उन्होंने विरोध स्वरुप साइकिल से नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं।
