2020/10/08

तमंचे के बल पर विवाहिता से रेप कर बनाया वीडियो, 15 माह से कर रहा था ब्लैकमेल, हुई FIR

DESK_उत्तर प्रदेश के रामपुर में भी विवाहिता से रेप की घटना सामने आई है. विवाहिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ तमंचे के बल पर रेप किया गया और उसका वीडियो बना लिया. वीडियो केॆ आधार पर युवक 15 महीनों से ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था.

पीड़िता ने sp से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है. ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर पीड़िता ने अपने पति को घटना के संबंध में जानकारी दी तो युवक ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर शाहबाद थाने की पुलिस आरोपी अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने बच्चों को मारने की धमकी देकर रेप किया और इस संबंध में किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना की जानकारी पति को दी तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया. वह 15 महीने से परेशान कर रहा है. वह रास्ते में भी मिल जाता है तो परेशान करता है.

 पीड़िता के पति ने कहा कि हमारे घर में वह एक बार घुसा तो हमारे समाज के लोगों ने फैसला कर दिया था. हम इसे ऐसी सजा दिलाना चाहते हैं कि किसी की भी मां, बहन और बेटी के साथ कोई ऐसी हरकत करने की सोच भी न सके.