VIDEO में पहले HUSBAND ने महिला को थप्पड़ से पीटा. उसके बाद चप्पल से जमकर पिटाई की. एक मिनट के वीडियो में पति ने महिला को 31 से ज्यादा चप्पल जड़ दिए.
@Uppolice @agrapolice @IpsBablooKumar @myogiadityanath आगरा थाना ताजगंज होटल अंबिका पैलेस का वीडियो वायरल पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने पर पति ने की मारपीट बिना आईडी के दिए जाते हैं होटल में रूम पहले भी सुर्खियों में रहा है होटल पुलिस क्यों नहीं करती होटल पर कार्रवाई pic.twitter.com/9ZsrJmvuxB
— Samachar India 24x7 (@24x7_samachar) September 9, 2020
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को उनके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. पत्नी और उनका प्रेमी होटल में आपत्तिजनक हालत में थे.
पति को किसी तरह से भनक लग गई. लिहाजा पति होटल जा धमका. पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद वह बेकाबू हो गया और पत्नी की थप्पड़ से पिटाई करने लगा. आगरा में यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.