स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का कारण अवैध वसूली को लेकर होना बताया गया है।जख्मी सिपाही राजकिशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने वाहन चेकिग के दौरान एक ट्रिपल लोडिग बाइक सवार से SI उपेंद्र विद्यार्थी द्वारा चालान काटने के बदले अवैध उगाही करने से मना किया।
इसी बात पर उन्हें अपशब्द कहते हुए पहले धक्का देने लगे। जब इसका बिरोध किया तो उन्होंने उनके ऊपर हांथ चला दिया। घटना में सिपाही के गर्दन के पास खरोंच बन गया।
खरोंच मामूली रहने की वजह से दवा दुकान से ही बैंडेज लगाकर जख्म को भर दिया गया। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने घटना पर अनभिज्ञता जताई है। वहीं घटना से संबंधित SI ने अवैध वसूली से इंकार किया है।