2020/09/12

BIHAR-मॉब लिंचिंग बच्चा चोर के शक में भीड़ ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR- GAYA-जिले में मॉब लिंचिंग की घटना में हिंसक भीड़ ने बच्चा चोर के शक पर एक अधेड़ महिला को पीट-पीट कर मार डाला। घटना शुक्रवार की दोपहर गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगमा बाजार में हुई। 

मृतका 55 वर्षीया शांति देवी गया जिले की सीमा से सटे नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र की सांढ़ पंचायत के अंगरा गांव के रामजनम प्रसाद की पत्नी बतायी जाती है। 

घटना के वक्त वह कुछ सामान की खरीदारी के लिए अपने घर से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर स्थित नगमा बाजार गई थी। इसी बीच बाजार में घूमते देख लोगों ने बच्चा चोर के शक में महिला की बुरी तरह से ईंट-पत्थर व लात-घूसों से पिटायी कर दी, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गयी। 

सूचना मिलने पर महिला के परिजन नगमा पहुंचे और उसे गंभीर हालत में ऑटो से लेकर सिरदला थाना पहुंचे।

 पुलिस ने उसे सिरदला पीएचसी भेज दिया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर hospital रेफर कर दिया गया। hospital जाने के क्रम में महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

Police ने बताया फतेहपुर थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी उसके बाद करवाई की जाएगी