BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पोखर में डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई। मृतक गांव के हीं विनोद राम का करीब 8 वर्षीय पुत्र गोविद कुमार है।
एक अष्टयाम महायज्ञ आरंभ होने को ले श्रद्धालु कलश में जल भरने उक्त पोखर में गए थे। इस दौरान बालक पोखर में नहाने लगा। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
कुछ लोग अपने घर जा रहे थे तो बालक का कपड़ा देखकर आशंका जताया। जानकारी मिलते ही आसपास के युवाओं ने खोजबीन शुरू की। करीब 1 घंटे बाद बालक के शव को बाहर निकाला गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।