मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साख मोहन पंचायत के वार्ड नंबर 19 झहुड़ा टोला रामविलास महतो 50 वर्ष के रूप में किया गया।
घटनास्थल के निकट विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक ने ठोकर मार दी। वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।