जिसके आलोक में थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने रिपोर्ट sp को भेज दिया है। इस बाबत dalsinghsarai DSP ने बताया कि ASI और सिपाही के बीच हुई हाथापाई का VIRAL VIDEO एवं NEWS में छपी खबर के आधार पर SP द्वारा घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने घटना की छानबीन कर रिपोर्ट भेज दी है।
बता दें कि विगत 11 सितम्बर को थाना के सिपाही (होमगार्ड) RAJ KISHOR SINGH व ASI UPENDRA PRASAD STUDENT के बीच वाहन चेकिग के दौरान हाथापाई हो गई थी। मामले में सिपाही का कहना था कि ASI चालान काटने के बदले अवैध उगाही लेकर छोड़ रहे थे।
इस पर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो वे हाथ चलाना शुरू कर दिया। जबकि ASI के अनुसार सिपाही बाइक सवार से 500 रुपया लेकर भगा दे रहा था। इसी पर मनाही किया तो वे हाथापाई पर उतारू हो गया।