2020/09/15

Breaking-डबल मर्डर से दहशत, चाकू गोदकर हत्या को दिया अंजाम,जांच में जुटी police

DESK- वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां ख्याला इलाके के एम ब्लॉक में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक एक मृतक का नाम रोहित था और दूसरा मृतक आशीष था, जिस पर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. देर रात एम ब्लॉक इलाके में रोहित का आशीष, साहिल और अन्य युवकों से झगड़ा हुआ. 

झगड़े के बाद आशीष मौके से चला गया और थोड़ी देर बाद अपने तीन दोस्तों के साथ वापस आया. तब रोहित के हाथ में चाकू था और उसने चाकू से आशीष पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. 

इसमें आशीष बुरी तरह घायल हो गया. आशीष को घायल देख साहिल और नवीन नाम के युवकों ने चाकुओं से रोहित पर हमला कर दिया और तब रोहित चाकू के वार से बुरी तरह घायल हो गया.वहीं घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. 

पुलिस के मुताबिक रोहित के परिवार वालों का कहना है कि छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे लेकिन इस बार कालू और साहिल उसे बुलाकर ले गए थे. उसके बाद झगड़ा शुरू हुआ और रोहित की पत्नी के सामने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई.

साथ ही रोहित की मां पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही है. साथ ही उन्होंने इलाके में सट्टा और शराब के धंधे की बात भी बताई. हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।