2020/09/20

SAHARSA-जिले में आरंभ होने जा रही है 11 अक्टूबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

BIHAR-SAHARSA- सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार की अध्यक्षता में डब्लूएचओ कायार्लय में 11 अक्टूबर से आरंभ होने वाली पाल्स पोलियों कायर्क्रम हेतु जिले के सभी ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा चिकित्सा पदाधिकारी सम्मिलित हुए। डॉ. कुमार विवेकानन्द ने कहा जिलान्तगर्त 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निश्चित रूप से चक्र के दौरान पोलियो खुराक पिलाई जाये साथ ही सभी हाट बाजार, खानाबदोश, ईंट भट्ठा एवं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु विशेष प्लान तैयार करते हुए वहां पूर्व से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कायर्क्रम चलाये जाने पर बल दिया गया।

जिला सिविल सर्जन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश
राज्य में पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत बहुत दिनों बाद की जा रही है। पल्स पोलियो अभियान की महत्ता पर बल देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी की जिले के प्रशिक्षित सुपरवाइजर और प्रशिक्षित टीकाकर्मी अपना शत प्रतिशत देंगे। सभी पीएचसी को भी यह निदेर्श दिया गया कि उनके द्वारा टीकाकर्मी एवं सुपरवाईजरों को ससमय प्रशिक्षित करते हुए, माइक्रोप्लान बनाया जाय ताकि कायर्क्रम के आरंभ करने के बाद किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

कोविड- 19 के नियमों का पालन करना है जरूरी: 
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानन्द द्वारा बताया गया कि कोविड- 19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकर्मी को संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, ग्लब्स, सेनिटाईजार उपलब्ध करना सुनिश्चित कराने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। साथ ही टीकाकारण के दौरान उचित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित तौर पर किया जाएगा।

आईईसी मेटेरियल एवं प्रचार-प्रसार पर दें विशेष जोर:
यूनिसेफ एसएमसी बन्टेश नारायण मेहता द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी पोलियो चक्र से पहले अपने अपने क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान आरंभ होने के पूर्व जिले के सभी चिन्हित स्थलों पर आईईसी मेटेरियलों यथा- पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स एवं माईकिंग इत्यादि प्रचार-प्रसार के माध्यमों से आहूत पल्स पोलियो का प्रचार करना सुनिश्चित करेंगे।

ससमय जिले को रिपोट भेजना तथा समय पर कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय: डब्लूएचओ, एसआरटीएल, डा0 राजेश कुमार वर्मा द्वारा कहा गया कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सवेर्क्षण कार्य चक्र के पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे तथा जहां भी सब डिपो बनाये गये है वहां ससमय दवा उपलब्ध कराते हुए समय पर कार्य आरंभ करना सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही इन्होंने कहा कि जितने भी ब्रिफिंग प्वाइन्ट हैं वहां पर नामित नोडल पदाधिकारी ब्रिफिंग के दौरान अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करेंगे।

इस मौके पर युएनडीपी के मो0 मुमताज खालिद, यूनिसेफ के एसएमसी मज़हरूल हसन,  जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर्स एवं डब्लूएचओ के फिल्ड मॉनिटर, यूनिसेफ के बीएमसी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।