घटना तेघड़ा थाना अंतर्गत बजलपुरा गांव में हुई। निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी मच गई। इस घटना की सूचना मिलने पर तेघडा पुलिस पहुंची।
मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान बजलपुरा निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोयी अवस्था में अधेड़ का गला रेत दिया गया।
इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं, मर्डर का कारण पता नही चला। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।