जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद सहारण (35) राजस्थान के राजगढ़ के रहने वाले थे और उनका विवाह चरखी-दादरी की मीनाक्षी सांगवान (33) से हुआ था। मीनाक्षी कहनौर गांव के सरकारी स्कूल में बायोलॉजी की लेक्चरर थीं।पुलिस ने बताया कि प्रमोद बुधवार को गुरुग्राम गए थे और उनका शव कथित रूप से झज्जर-रोहतक मार्ग पर कन्हेली गांव के पास उनकी कार में पड़ा मिला था।
पुलिस को कार के अंदर से कीटनाशक के खाली पाउच और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या का कारण नहीं बताया था और ना ही अपने इस कदम के लिए किसी पर आरोप लगाया था।