स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कटिहार में 22.67 करोड़ की लागत से सौ बेड के नए सदर अस्पताल भवन के अलावा दरभंगा में 45.00 करोड़ की लागत से नया सदर अस्पताल तथा 33.87 करोड़ की लागत से मोतिहारी सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में उन्नयन तथा 100 बेड के मातृ शिशु अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री अररिया के जोकीहाट, पूर्वी चम्पारण के बंजरिया एवं रामगढ़वा, दरभंगा के गौरा बोराम एवं कुशेश्वर स्थान, औरंगाबाद के गोह, मधुबनी के पंडौल एवं अंधराठारी में 46.81 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी शिलान्यास करेंगे। वे 162.97 करोड़ की लागत से अन्य नौ परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पटना के राजेन्द्र नगर में 109 बेड का अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आकस्मिक भवन, पीएमसीएच में ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रमका भी उद्घाटन करेंगे।