पूछताछ में विशाल कुमार ठाकुर ने बताया कि देसी पिस्तौल बिहार के समस्तीपुर से लाकर यहां बेचता है. अब तक थाना क्षेत्र में कई हथियार बेच चुका है. अभी हाल ही में हिमांशु कुमार उर्फ हिमालय कुमार के साथ इस देसी पिस्तौल से बुड़का कंस नदी के पास 7 फायरिंग भी किया गया.
इसके अलावा सिसई थाना क्षेत्र के मुर्गू सुपाली निवासी सुशील मिंज के घर से 6 राउंड वाला देसी रिवाल्वर बरामद पुलिस ने बरामद किया. पुलिस सुशील मिंज के पुत्र सुभाष मिंज को गिरफ्तार के लिए सुपाली गांव स्थिति उसके घर गयी थी.
सुभाष मिंज के खिलाफ गुमला थाना में लूटपाट का मामला दर्ज है, पर वह घर पर नहीं था. घर की तलाशी लेने पर सुशील मिंज के कमरे से 6 राउंड वाला देसी रिवाल्वर बरामद हुआ. सुशील मिंज द्वारा हथियार का दस्तावेज नहीं दिखाने पर हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं, चौथी गिरफ्तारी 2020 में सिसई बस्ती में अफवाह में हुए दंगा के नामजद आरोपी सिसई बाजार टांड़ निवासी खालिद अंसारी को गुरुवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
खालिद वर्ष 2018 में पॉक्सो एक्ट एवं 2020 में ही छारदा रोड के एक घर में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. वह फिलहाल जेल से छूट कर आया था.
इधर, 2 आर्म्स सप्लायर, 6 राउंड वाला देसी रिवाल्वर रखने के आरोपी समेत सिसई बस्ती में दंगा के नामजद आरोपी को पुलिस ने पुछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.