2020/09/13

Breaking-फैक्ट्री का बॉयलर फटा,आधा किलो मीटर दूर मकान पर गिरा , मलवे में दब गए 15 लोग

DESK-UP-के हापुड़ जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बड़ौदा सिहानी गांव में सुबह मावा (खोया) बनाने वाली एक factory में अचानक स्टीम बॉयलर फट गया। 

जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि बॉयलर हवा में करीब 200 मीटर उछलकर दूसरे मकानों पर जा गिरा। हादसे में आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को police द्वारा hospital में भर्ती कराया गया है। police मामले की जांच कर रही है।

गांव बड़ौदा सिहानी मे vidit sharma के मकान में मावा बनाने का काम होता है। रविवार सुबह अचानक factory में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया।

 बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब 200 मीटर दूर imran और hashim के मकान पर जा गिरा। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए। जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि बच्चों की संख्या की जानकारी अभी नहीं हो सकी है।POLICE पूरी मामलों की लेकर जांच में जुटी हुई हैं