BIHAR-SAHARSA-सदर थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी dinesh yadav ने अपने ही गांव के sharwan kumar और manish कुमार के ऊपर अपने नाबालिग बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर अपहरण करने, फिर सड़क किनारे बेहोशी की हालात में मिलने की सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनका पुत्र बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उनके गांव के उक्त व्यक्ति उनके बेटे को जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बिठाकर अपहरण कर लिया।
इस दौरान उनके बेटा पर मोबाइल चुराने का आरोप लगाकर उक्त लोगों ने मोहनपुर गांव ले गया। जब उनकी पत्नी बेटे की खोज में मोहनपुर गांव की ओर निकली तो रास्ते में ही उनका पुत्र बेहोशी की हालात में मिला। जो अभी निजी नर्सिंग होम में इलाजरत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को पहले अपहरण और फिर जान मारने का कोशिश किया गया है। उक्त मामले के संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर ली गई है। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा