2020/09/14

Breaking-पुलिस रेड से मचा हड़कंप ,हुक्का बार पर पुलिस की रेड, 15 लोग गिरफ्तार

DESK-दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में एक अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को पकड़ा हैं। भारी संख्या में हुक्का, पाइप और इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है. 

पुलिस ने छापेमारी कर वहां मौजूद सभी 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. हुक्का बार का संचालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है.

 रविवार देर शाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड इलाके के मंगल बाजार चौक के पास एक बिल्डिंग में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की. 'गबरु हुक्का बार' के नाम से अवैध हुक्का बार को यहां चलाया जा रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक काफी लंबे समय से इसका संचालन यहां हो रहा था.

पुलिस के उच्च अधिकारियों की जानकारी में मामला आने के बाद हुक्का बार पर छापेमारी की गई और वहां से सभी 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 ये लोग हुक्का पीने के लिए यहां पहुंचे थे. हालांकि पुलिस की रेड के कारण हुक्का बार का संचालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस के जरिए संचालक की तलाश की जा रही है. पकड़े गए लोगों की कार्यवाही की जाएगी।