2020/09/15

समस्तीपुर में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्भवती नवविवाहिता की कर दी हत्या,लाश को किया गायब

BIHAR-SAMASTIPUR-हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव में दहेज में एक बाइक के लिए एक गर्भवती नवविवाहिता की हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया। 

पुलिस महिला के शव की बरामदगी के लिए राजघाट स्थित करेह नदी में गोताखोरों की मदद ले रही है। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी है। 
बताया गया कि बेगूसराय जिले के तेतरी डंडारी ग्राम निवासी रंजीत सोनी ने अपनी 22 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासी विकास कुमार के साथ की थी। 

शादी के महज 6 माह बीत जाने के बाद से पति के अलावा सास, ससुर, भैसुर, ननद आदि एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगे। आरती ससुराल वालों की प्रताडऩा की जानकारी अपने पिता को देती रही।

 इस दौरान आरती के पिता कई बार आतापुर पहुंचकर समधी, समधन और दामाद के समक्ष आरजू विनती कर मामला सुलझा लिया। बावजूद रविवार की रात दहेज लोभी आरती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर फरार हो गए। 

आरती के पिता ने मंगलवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसके पति, सास, ससुर, भैसुर, ननद सहित 8 लोगों को नामजद किया है।

 इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।