घटना के बाद विजयनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के मुताबिक गत 5 जुलाई को नरेश की बिहार में शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद वह पिता के पास लौटा था।
इसी रात को आरोपियों ने बिना किसी विवाद के उस पर हमला कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मूलरूप से जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के गांव विसूनपुर मानसाही निवासी राधेश्याम कई वर्षों से विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं।
मूलरूप से जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के गांव विसूनपुर मानसाही निवासी राधेश्याम कई वर्षों से विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं।
उनका कहना है कि उनके तीन बेटों में सबसे छोटा नरेश भी उनके काम में हाथ बंटाता है।
नरेश (25) की गत 5 जुलाई को बिहार में शादी हुई थी। दस दिन बाद 15 जुलाई की शाम को वह गाजियाबाद आया था।
नरेश (25) की गत 5 जुलाई को बिहार में शादी हुई थी। दस दिन बाद 15 जुलाई की शाम को वह गाजियाबाद आया था।
चंद घंटों बाद ही अकबरपुर बहराम के ही रहने वाले लव कुमार, गौरव यादव, राहुल यादव व सतेंद्र यादव ने बिना किसी विवाद नरेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।