2020/09/16

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, मॉनसून सेशन के पहले दिन हुए थे शामिल

DESK-देश में कोरोना वायरस के माामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मंगलवार की रात को देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार कर गया। कोरोना लगातार न सिर्फ लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि राजनेता भी इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी मॉनसून सेशन के पहले दिन सोमवार को शामिल  हुए थे और फ्रंट सीट पर बैठे थे।

केन्द्रीय मंत्री ने खुद को अलग कर लिया है और जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहा है।

 उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, सोमवार को कमजोरी महसूस होने के गडकरी ने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। चेकअप के बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

गडकरी ने ट्विट पर कहा- मैं दुआओं से अच्छा महसूस कर रहा हूं और सभी के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। मैंने खुद को अलग कर लिया है।