इस मौके पर सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कहीं वोट देने से रोका जा रहा है तो इसी सच्चाई जांच कर उचित कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर रात्रि व मतदान के दौरान पुलिस कमियों को अवश्य तैनात करें ताकि दूर से गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईवीएम के पास नहीं रहने को कहा लेकिन ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें। मतदान केंद्र के समीम चुनाव प्रचार प्रसार व लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होने दें। मौके पर डीएसपी ने 14 विभिन्न सुझाव पर पुलिस कर्मियों को विस्तार से बताया।
मौके पर नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता, एससीएसटी थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल, पुअनि सरयुग मिस्त्री, अनिल सिंह, सुनील कुमार, विलास प्रसाद सिंह, कुमार प्रमोद सिंह, शहवाज आलम, निशा भारती, परशुराम सिंह, गणेश कुमार समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।