2020/09/19

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए तीन जोड़े,कॉलेज के बहाने घर से निकलती थीं लड़कियां

DESK-jharkhand-पुलिस ने रेड़मा के एक होटल पर छापामारी कर वहां सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में तीन लड़कियों के साथ तीन युवकों को धर दबोचा है।

 होटल में कोरोना काल में देह-व्यापार कराने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान मची आपाधापी का लाभ उठाकर आसपास मौजूद सेक्स रैकेट से जुड़े लोग भागने में सफल रहे।

घंटे की दर से चार्ज लेता था होटल
शहर के रेड़मा इलाके में स्थित होटल के आसपास कई कोचिंग संस्थान हैं। बताया जाता है कि जिला मुख्यालय का यह होटल अय्याशी का केंद्र बन गया था। 

यहां घंटे की दर से चार्ज लिया जाता था। कॉलेज के छात्र-छात्राओं की यहां दिन भर भीड़ लगी रहती थी। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान तीन लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

तीनों लड़कियों को भी पूछताछ के लिए शहर थाने लाया गया है। सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन कर उक्त होटल पर कार्रवाई की। 

होटल के अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान होने के बाद ही वह कुछ कह सकेंगे।

दो लड़की चैनपुर और एक नावा जयपुर की, लड़के शहर के
पुलिसिया कार्रवाई में पकड़े गए तीन में दो लड़की और एक महिला है। दोनों लड़कियां स्कूल की छात्रा हैं। 

जो घर में खुद को स्कूल में जाने की बात बोल कर निकली थीं। जबकि सभी युवक शहरी क्षेत्र के है। सभी से शहर थाना में पूछताछ जारी है। पुलिस ने होटल के सभी कमरों को बंद कर दिया है और तलाशी कर रही है।

छह महीने पहले भी हुआ था सेक्स रैकेट का खुलासा
शहर में छह माह पहले भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें शहर के विभिन्न मुहल्लों से 13 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। पुलिस को उन महिलाओं के पास 200 से अधिक मोबाइल/वॉट्सऐप नंबर मिले थे।

 इस बार के सेक्स रैकेट के खुलासा होने पर शहर के कई सफेदपोश के नामों का खुलासा हो सकता है। बताया गया कि यह सेक्स रैकेट काफी दिनों से उक्त होटल में संचालित हो रहा था। इस नेटवर्क में अधिकांशत: स्कूली लड़कियां शामिल है।