2020/09/19

बेगूसराय में हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण आभूषण दुकान में की लूटपाट,कार पर सवार होकर पहुँचा था

BIHAR-BEGUSARAI- तेघड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में शनिवार को आधे दर्जन की संख्या में शामिल सशस्त्र अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही POLICE जांच में जुटी हुई हैं।

ज्वेलरी दुकानदार मोहन साह के पुत्र पप्पू कुमार सोनी ने बताया कि स्विफ्ट कार से छह की संख्या में सशस्त्र अपराधी पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधी हेलमेट तो कुछ कपड़े से मुंह को ढंके हुए थे। इसलिए पहचान नहीं पाए, हालांकि अपराधियों की सारी गतिविधि सीसीटीवी में कैद है।

 दुकानदार के पुत्र पप्पू सोनी ने यह नहीं खुलासा किया कि कितने रुपये की जेवरात की लूटपाट हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ज्वेलरी दुकानदार नार्थ बिहार में सोना-चांदी के होलसेल का काम करता है और तेघड़ा का एक बड़ा स्वर्ण व्यवसायी भी है।