2020/09/08

बिहार में उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर किया बरामद, तीन कारोबारी को पकड़ा


BIHAR-SAHARSA- जिले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल स्थित कैलाशपुरी मुहल्ले में उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी कर 1016 लीटर अवैध शराब व बीयर जब्त किया। 

उत्पाद अधीक्षक अस्मिता प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब का स्टाक रखने की गुप्त सूचना मिली थी। 

जिसके आधार पर टीम बनाकर डुमरैल स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज समीप एक मकान में छापेमारी की गई। जिस दौरान करीब 993 लीटर शराब और 23 लीटर बीयर जब्त किया गया।

 छापेमारी में मौके से उपेन्द्र चौधरी, चंद्रमोहन कुमार और चांद को गिरफ्तार किया गया वहीं मौके से एक ई-रिक्शा और एक डिस्कवर बाइक भी बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि घर को सील कर मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है। 

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उक्त  छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक अस्मिता प्रीतम, उत्पाद निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, अरूण राय सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा