2020/09/26

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला ASI पर लाठी डंडे और पत्थरों की बरसात , पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

BIHAR-SAMASTIPUR-उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुई पिता-पुत्र की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में उजियारपुर थाना के asi विनय कुमार जख्मी हो गए। उनका इलाज पीएससी उजियारपुर में कराया गया। 

बताया जा रहा हैं कि मृतक सुरेश पासवान के पक्ष के लोग आरोपित चौकीदार की मां जानकी देवी तथा बहन कमली देवी की पकड़ कर पिटाई करने लगे। इसी सूचना पर पहुंचे उजियारपुर थाना के एएसआइ ने महिलाओं को हमलावरों से बचाने की कोशिश की। इससे उग्र होकर लोग ASI पर ही टूट पड़े।

 उनके चेहरे और हाथ पर जख्म हो गया। जिस वाहन से एएसआइ पहुंचे थे, उस वाहन पर भी लाठी डंडे और पत्थरों की बरसात कर दी। इसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Input-jagran