आप रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ही बुक किया जा सकता है.
Indian Railways to run additional 40 pairs of more special trains w.e.f. 12th September 2020.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 6, 2020
These will be fully reserved train. Ticket can be booked from 10th September, 2020https://t.co/nurgBZYvJd pic.twitter.com/TtQKJyKAdQ
तत्काल टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- IRCTC वेबसाइट पर 5 से 10 मिनट पहले login करें.
- कहाँ से कहाँ तक जाना हैं उसको भरें.
- बुकिंग करने की तारीख चुने.
- सबमिट पर क्लिक करें.
- ट्रेनों की लिस्ट आपके सामने होगी.
- तत्काल कोटा पर टिक करें.
- ट्रेन चुने.
- क्लास चुने जैसे कि - EC/ 2AC/ 3AC/ CC/ SL/ 2S
- Book now पर क्लिक करें.
- यात्रियों के नाम और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक भरें.
- कैप्चा भरें.
- उसके बाद बैंक चुन कर पेमेंट कर दें.
- आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, और वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.
यानी अगर आप कल ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप आज टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि, कुछ चुनिंदा गाड़ियों में तत्काल ई-टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ट्रेन चार्ट के तैयार होने तक बुक किया जा सकता है.
तत्काल टिकट बुक करने का समय- तत्काल बुकिंग ट्रेन के प्रस्थान करने से एक दिन पहले, सुबह 10 बजे से बुक कर सकते हैं. इसमें एसी क्लास के लिए 10 बजे बुकिंग शुरू होती है और नॉन एसी क्लास के लिए 11:00 बजे शुरू होती है.