2020/09/11

BIHAR-सेल्फी लेने के दौरान छात्र ने खुद सिर में मारी गोली, मौत जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-GOPALGANJ जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। 17 वर्षीय किशोर ने सेल्फी लेने के दौरान अपने ही सिर में नजदीक से गोली मार ली. ये घटना का मामला मांझागढ़ के इमिलिया गांव की है. मृतक की पहचान मांझागढ़ के इमिलिया निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार है.राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था और कोरोना लॉकडाउन में घर आया हुआ था.

बताया जा रहा हैैं की हिमांशु घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल से अपने सिर पर रख कर सेल्फी ले रहा था. सेल्फी लेने के दौरान ही फायरिंग हो गई और गोली उसके सिर के आरपार हो गयी. 

वह वहीं जमीन पर गिर गया. बाद में परिजनों को पता चला तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं