2020/09/25

समस्तीपुर में मर्डर-जमीन के विवाद में बाप-बेटे की तलवार से काट कर मार डाला

BIHAR-SAMASTIPUR- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई हिंसक हुई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता और पुत्र की हत्या कर दी।

 गुरुवार शाम हुई झड़प में दो महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गये। इसमें कुछ का सदर अस्पताल में जबकि कुछ का उजियारपुर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।इस झड़प में सुरेश की पत्नी शकली देवी, पुत्र रवीन कुमार, ललित कुमार, पुत्री चांदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हैं।

 वहीं गंभीर रूप से जख्मी दो महिलाओं को पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान लखनीपुर महेशपट्टी निवासी सुरेश पासवान (60) और उनके पुत्र चंद्रदीप पासवान (24) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश और उसके भाई कृष्णा पासवान के बीच पिता की संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 

पिता महेन्द्र पासवान ने अपनी जायदाद का हिस्सा दोनों पुत्रों को दे रखा था। हालांकि सुरेश को जमीन कम मिली थी। इसको लेकर दोनों भाईयों के बीच आए दिन विवाद होता था।

  घटना की सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने सभी जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी उजियारपुर भेजा। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति वालों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।