2020/09/25

BIHAR-लॉकडाउन में नौकरी जाने से दुखी परेशान छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

BIHAR-patna-लाॅकडाउन में जाॅब छूट जाने से आहत चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के छात्र विक्की तराइन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना फुलवारीशरीफ की किसान काॅलाेनी में बुधवार की रात हुई। 
22 साल का विक्की नालंदा के रहुई थाने के उत्तरनामा गांव के नरेश कुमार का इकलाैता पुत्र था। वह एमबीए की पढ़ाई करने के साथ प्राइवेट जाॅब भी करता था। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

आईओ आशुतोष कुमार ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद विक्की डिप्रेशन में था। सुसाइड नाेट नहीं मिला है। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि माेबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है। 

नरेश का किसान कॉलोनी में अपना मकान है। नरेश गांव गए हुए थे। घर में विक्की व उसकी बहन थी। सुबह बहन कमरे में गई तो देखा कि पंखा गिरा हुआ है और विक्की के गले में रस्सी का फंदा पड़ा है।