DESK-UP- लखनऊ में POLICE ने एक बड़े sex racket का भंडाफोड़ किया है. इंदिरानगर के शिवाजीपुरम स्तिथ एक निजी घर में ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर मौके से 5 पुरुषों और 7 युवतियों को गिरफ्तार किया.
पुरुषों में मकान मालिक और संचालक रवि उर्फ पंकज गुप्ता, संदीप कश्यप, छट्टन शाह, गाजीपुर जिले का राजेश कुमार और बिहार निवासी कैलाश कुमार शामिल हैं.
पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि सेक्स रैकेट का संचालक रवि उर्फ पंकज गुप्ता उन्हें फोन कर बुलाता था और ग्राहकों से मुलाकात करवाता था.
पुलिस ने जानकारी दी कि ग्राहकों की बुकिंग ऑनलाइन होती थी. मोबाइल ऐप से बुकिंग के जरिए 15 दिन पहले ग्राहकों को टोकन मिलता था.
दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और मुंबई के अलावा लखनऊ के आसपास के जिलों से युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया जाता था. Police ने सभी को पकड़ कर जेल भेज दिया हैं।
Police को गुप्त सूचना मिली थी कि वहाँ गलत धंधा चल रहा हैं। police रेड करते हुए आरोपी के घर से महंगी गाड़ी, बाइक, 13 मोबाइल, करीब 7 हजार रुपये, 3 लेडीज पर्स, 3 मेल पर्स, 3 एटीएम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है.