आनंद महिंद्रा ने लुंगी भुइयां की मदद करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। किसान के लिए मदद की मांग करते हुए एक ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी नहर ताज या पिरामिडों के समान प्रभावशाली है।
हम @MahindraRise पर इसे एक सम्मान मानते हैं। हम उन्हें ट्रैक्टर भेंट करना चाहते हैं। उन तक किस तरह पहुंचा जाए।उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा। As you know, I had tweeted that I think his canal is as impressive a monument as the Taj or the Pyramids. We at @MahindraRise would consider it an honour to have him use our tractor. How can our team reach him @rohinverma2410 ? https://t.co/tnGC5c4j8b
— anand mahindra (@anandmahindra) September 19, 2020
उन्होंने ट्विटर पर भुइयां के मेंसेंजर से महिंद्रा टीम के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर को किसान तक पहुंचाने के लिए कहा। भुइया ने हाल ही में गया के लहथुआ क्षेत्र में अपने गांव कोठीलावा के पास की पहाड़ियों से नीचे आने वाले वर्षा जल जमा करने के लिए 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
उनका पराक्रम बिहार के दशरथ मांझी की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी पत्नी के लिअ रास्ता बनाने को पहाड़ काटने के लिए 22 साल लगा दिए थे।