BIHAR-SAMASTIPUR- JUNCTION स्टेशन से खुलने वाली सवारी ट्रेनों का परिचालन पुन: बंद कर दिया गया। सवारी ट्रेन सेवा बंद होने से दैनिक यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ गई है।
बुधवार सुबह कटिहार, सहरसा आदि स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ने आए लोगों को निराशा हाथ लगी। ट्रेन सेवा बंद हो जाने के कारण लोगों को बेरंग लौटना पड़ा।
लोग पुन: निजी वाहन, बस व ऑटो पर सवार हो कर यात्रा को मजबूर हुए। यात्रियों का कहना था कि जब बस व ऑटो में यात्री भर-भर कर यात्रा कर सकते हैं तो ट्रेन सेवा क्यों नहीं चालू रखा जा सकता है।
नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए शुरू की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अगामी 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सहरसा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा जयनगर- राजेंद्रनगर व पाटलिपुत्रा-सहरसा का परिचालन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।