2020/09/15

बड़ी खबर-समस्तीपुर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, झमाझम बारिश में नहाने निकली थी दोनों

BIHAR-SAMASTIPUR- जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।विभूतिपुर थाना के चोरा टभका में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई।

 मृतका चोरा रामचंद्रपुर गांव निवासी राजेश शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी और उमेश साह की 9 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी बताई गई है। मंगलवार को झमाझम बारिश में वह स्नान करने निकली थी। 
इस क्रम में बाढ़ के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। 

इस घटना की सूचना मिलते ही police मोके पर पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया हैं परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हैं।आपदा से मिलने वाली राशि मृतक के स्वजनों को दिलाई जाएगी।