मामला बंदर प्रखंड के हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की से मिलने उसका प्रेमी निराला SAMASTIPUR जिले के सोमनाहा गांव से आया था।
लड़की घर में अकेली थी तथा उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। इस बीच लड़की के बुलावे पर उसका प्रेमी लड़की के घर पर मिलने पहुंचा था। कई घंटे तक उसके घर के किवाड़ बंद रहने और किसी बाहरी युवक के घर के अंदर होने की भनक पड़ोसियों को लग गई।
जब दोनों ग्रामीणों के सामने आए तो बात को छुपाने लगे। ग्रामीणों ने सख्ती बरतनी शुरू की तो प्रेम-प्रसंग उजागर हुआ। फिर लड़का एवं लड़की के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई।
लोगों के प्रयास और दोनों पक्ष की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद वर-वधू को विदा भी कर दिया गया। हत्था ओपी प्रभारी मो. शमीम अख्तर ने बताया कि ऐसी कोई सूचना या शिकायत POLICE को नहीं मिली है।