BIHAR-BEGUSARAI- साहेबपुर कमाल पश्चिम पंचायत अंतर्गत रेलवे स्टेशन के निकट बसे शिवो यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार उर्फ सौरभ कुमार ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार 2020 में किशोर इंटर की परीक्षा के लिए हाल ही में परीक्षा फॉर्म भरा था।
थानाध्यक्ष सुदिन राम के अनुसार खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।