2020/09/09

बेगुसराय- अलग अलग नदी में डूबने से बच्चें समेत 2 की मौत गांव में मचा कोहराम

BIHAR-बेगूसराय- तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुबारी टोल स्थित सीढ़ी घाट में बुधवार को स्नान के दौरान डूबने से शोकहरा पंचायत-एक के वार्ड संख्या दो निवासी कैलाशपति मिश्र के पुत्र 20 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। शव पहुंचते ही स्वजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

दूसरे तरफ - थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव स्थित भंवरा के निकट स्नान के दौरान गणेश तांती के पुत्र बलराम कुमार (12 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई।भंवरा के बगल में जेसीबी से मिट्टी कटाव हुआ था। उसे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद उसका शव निकाला गया। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया