युवक की मां की शिकायत पर पुलिस प्रेमी युगल को पकड़ कर थाना ले गई। वहीं दोनों के शादी की स्वीकारोक्ति और बालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। युवती फैजाबाद निवासी महेंद्र चौधरी की पुत्री है।
थाने में मौजूद युवती आरती कुमारी ने बताया कि छह महीने पहले उसने अपने पहले पति को छोड़ कर अपने मौसेरे देवर निरंजन कुमार से शादी कर ली। साथ ही बरबीघा छोटी संगत मोहल्ले में किराया के मकान में रह रही थी। वो अपने पहले पति की दूसरी पत्नी थी।
उसका विवाह बिहारशरीफ पुलपर निवासी मुन्ना कुमार से हुआ था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसे छोड़ कर वो बिहारशरीफ निवासी अपने मौसरे देवर के साथ शादी कर अपनी मर्जी से रह रही थी।
इधर निरंजन कुमार की मां एवं बड़े भाई को दोनों के शादी की खबर मिलते ही वो बरबीघा थाना पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थाने में युवक की मां और युवती के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।