2020/09/28

BIHAR-युवक ने कर ली एक के बाद एक तीन शादियां, वीडियो वायरल,पुलिस को दी सूचना

BIHAR-रांची की रहने वाली एक महिला ने तीसरी शादी रचाने वाले पति को पुलिस से पकड़वा दिया। पति फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। दरअसल, आरोपित पति ने पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाई थी।

 अब तीसरी शादी भी रचा चुका। तीसरी शादी की जानकारी तब मिली जब उसकी शादी की एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो देख पत्नी ने बड़ी सूझबूझ से आरोपित पति को रांची बुलवाया और उसे पुलिस से पकड़वा दिया। 

आरोपित पति बिहार के गया जिले का डोभी निवासी इमरान खान है। इमरान के खिलाफ केस दर्ज कराने अपने बच्चों के साथ पीडि़त महिला थाने पहुंची थी। पीड़ित पत्नी ने ही पति को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और महिला थाने की पुलिस से उसे पकड़वा दिया।

 पीडि़त पत्नी ने बताया कि उसके पास वाट्सएप पर एक वीडियो मिली जो किसी की शादी की थी। वीडियो में जब दूल्हे का चेहरा देखी तो होश उड़ गए। दूल्हा कोई और नहीं उसका पति इमरान ही था। 

इसके बाद उसने फोन पर उससे बात की तो उसने शादी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसने अपने मामू की बेटी से 27 मार्च 2020 को शादी की है। उसे गया में रखा है। इसी दौरान रविवार को इमरान अपनी पहली पत्नी के बुलावे पर बच्चे से मिलने के लिए रांची आया था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

पीडि़ता ने बताया कि इमरान से उसकी शादी दिसंबर 2015 में गया में हुई थी।  कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसी बीच पिछले साल पीड़िता अपने मायके रांची आई तो पता चला कि इमरान किसी शादीशुदा  महिला को लेकर फरार हो गया है।

 बाद में पता चला कि इमरान ने उससे शादी कर उसे अलग रखा है। तब भी पहली पत्नी ने रांची के महिला थाने में इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भी आरोपी इमरान के खिलाफ वारंट भी जारी था। 

रांची पुलिस ने इमरान को कई बार नोटिस भेजा था। उसके डोभी स्थित घर पर नोटिस चिपकाया गया था। लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुआ। सितंबर के प्रथम सप्ताह में उसके के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। 

पुलिस उसे पकड़ने के लिए गया जाने वाली ही थी। इसी बीच रविवार को उसके रांची आने की खबर मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। 
Input-jagran