-->

Breaking News

BIHAR-जमीन विवाद में डर्बल मर्डर, तीन लोगों की की हालत नाजुक,अपराधियों ने किया हमले

BIHAR- PURNIA-एक बीघा 64 डिसमिल जमीन विवाद में दो महादलित को 30-35 हथियार बंद अपराधियों ने घर से खींचकर गोलियों से भून डाला।

 इन्हें तीन गोलियां लगी, जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार अहले सुबह करीब 3 बजे जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत के ठाकुरपट्टी वार्ड 4 में हुई गोलीबारी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुबोध ऋषिदेव और 35 वर्षीय ANMOL ऋषिदेव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल तेतर ऋषिदेव, भूपेन्द्र ऋषिदेव व RAJKUMAR ऋषिदेव का पूर्णिया सदर HOSPITAL में इलाज चल रहा है।

 CO अर्जुन विश्वास ने बताया कि यह विशंभर झा की निजी जमीन थी। इसपर महादलित मुंशी ने घर बनाया था। इसके बाद लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया।

 बताया जाता है इस जमीन पर कब्जा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटनास्थल पर POLICE कैम्प कर रही है। थानों की पुलिस ने मामले को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।

सुबोध ऋषिदेव और अनमोल ऋर्षिदेव अपने विवादित जमीन वाले घर में सोये हुए थे। इसी बीच तीन चार चक्का वाहन से 30-35 हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और अचानक गोली चलाने के साथ-साथ मारपीट शुरू कर दी। सुबोध और ANMOL को घर से बाहर खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों का विरोध करने पर तेतर, भूपेन्द्र और RAJKUMAR को भी गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शोर-मचाना शुरू किया। 

गोली की आवाज व ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के इलाके के भी सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों को आते देख अपराधी भाग गए।

कोई टिप्पणी नहीं