2020/09/19

Bihar Breaking-अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े चार को रौंदा, एक की मौत-तीन की हालत नाजुक

BIHAR-GAYA-पंचानपुर गया मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के समीप शनिवार की सुबह सब्जी लदे एक ऑटो ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को धक्का मार दिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

 जिसमें खुदमा थानाक्षेत्र के सीमाडिहरी गांव के एक 22 वर्षीय युवक की इलाज के लिए गया ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गये। 

इस घटना की सूचना मिलते ही police पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।और सभी जख्मी को hospital में भर्ती कराया हैं।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पंचानपुर पुल के समीप जाम कर दिया। लेकिन पंचानपुर पुलिस लोगों को समझा बुझाकर जाम हटा दिया।घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर कर लिया गया है। 

बताया जा रहा हैं कि घटना के संबंध में रामप्यारे पासवान ने बताया कि हमलोग औरंगाबाद जिला के खुदवां थानाक्षेत्र अंतर्गत सीमाडिहरी ग्राम के रहने वाले हैं। मैं अपनी बीमार मां 60 वर्षीय तिलेशरी देवी का गया से इलाज कराकर ऑटो से वापस घर लौट रहा था।

 इसी क्रम में फतेहपुर के समीप ऑटो रुकवाकर लघु शंका के लिए सड़क किनारे उतरे ही थे कि गया की ओर से शब्जी लेकर आ रहे ऑटो ने हम लोगों को रौंद दिया। 

जिसमें 22 वर्षीय रणधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए गया ले जाने के क्रम में रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।