देर रात हुए हादसे के बाद कोई मदद को नहीं आ सका। इससे वाहन के अंदर ही चालक की झुलसकर मौत हो गई। वहीं ट्रक पर रखी करीब एक सौ बाइक भी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।
बताया जाता है कि घटना सोमवार की देर रात हुई। एक ट्रक नगालैंड से सिवान आ रहा था। ट्रक पर करीब एक सौ नई बाइक थी। ट्रक चालक बाइक को लेकर शो रूम में पहुंचाने के लिए जा रहा था।
इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के समीप हाई टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई।
इस हादसे में ट्रक धू-धकर जल गया। इस घटना में ट्रक चालक यूपी के पंजाब नगर निवासी गगनदीप सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।