बताया जा रहा हैं कि सोमवार शाम कल्लू घर से कहीं जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही कृष्णा टॉकिज पहुंचे, बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले।
सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के पीछे क्या वजह है यह अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों से बात की जा रही है। आशंका है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।