नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार की रात 9 बजे फेसबुक लाइव में यह संदेश दिया। कहा कि यह राजद का आंदोलन नहीं है। बेरोजगार युवक और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने यह आंदोलन शुरू किया है।
राजद उसका भरपूर समर्थन करता है। साथ ही बेराजगारों के हाथ में हाथ मिलाकर नौ मिनट के लिए तय समय पर मोमबत्ती या लालटेन जलाने की अपील करता है। वह खुद अपनी मां राबड़ी देवी के साथ तय समय पर अपनी छत पर लालटेन लेकर खड़ा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर राजद को मौका मिला तो किसी भी जाति धर्म का कोई काबित युवक बेरोजगार नहीं रहेगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम रोडमैप बना रही है। जल्द ही हम रोडमैप के साथ युवकों के सामने आयेंगे। ऐसे भी पार्टी ने बेराजगार युवकों के निबंधन के लिए वेबसाइट और टोलफ्री नम्बर जारी कर दिया है।