2020/09/15

बिहार के 7 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट अब भी, चार दिन तक राज्य के अन्य इलाकों में भी खतरा

BIHAR-भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सुपौल और समस्तीपुर जिले में ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक इसी तरह की आशंका पूरे बिहार के लिए जताई है ताकि लोग सतर्क रहें और ठनका से बच सकें।

मौसम विभाग केंद्र पटना के उपनिदेशक आनंद शंकर ने कहा कि बिहार में अगले चार दिनों तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

 उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की भी संभावना है। दक्षिण बिहार के जिलों में भी अलर्ट किया गया है। दिन में हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन रात का पारा गिरेगा।