हालांकि, इस दौरान दो जवान घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं। फिलहाल, आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है कि वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि बाटामालू के फिरदौशाबाद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने रात करीब 2.30 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी की।