BIHAR-KATIHAR जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। झाड़फूंक के नाम पर दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया।
इसके बाद उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका video बना लिया और उसे viral कर दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के हरिनकोल विशनपुर गांव की हैं।
इस video के बारे में दावा किया जा रहा है ये video सेमापुर थाना क्षेत्र के हिरण कोल गांव से है.
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग फलका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह विशनपुर गांव में दो महिलाओं का झाड़फूंक करने आया था। इसी दौरान उसने महिलाओं से छेड़खानी की कोशिश की। वह महिलाओं से लगातार कई सवाल पूछ रहा था। इससे गुस्साई महिलाओं ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई और बुजुर्ग की पिटाई कर दी।
पिटाई का video viral होने के बाद भी police ने अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष से कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।हालांकि इस video पर अभी तक कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।